स्वतंत्र आवाज़
word map

सरोजनीनगर में सपा का ज़ोरदार रोड शो

सांसद धर्मेंद्र यादव ने अनुराग यादव के लिए मांगे वोट

सरोजनी नगर क्षेत्र का विकास बना चुनावी मुद्दा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 18 February 2017 11:22:02 AM

srojninagar sp road shows

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अनुराग यादव के समर्थन में समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने पूरे जनसमर्थन के साथ रोड शो किया। क्षेत्रीय जनता ने बड़े उत्साह के साथ जगह-जगह फूलों की वर्षाकर रोड शो का स्वागत किया और अनुराग यादव को विश्वास दिलाया कि इस क्षेत्र से उन्हें भारी मतों से विजय हासिल होगी। सरोजनीनगर के पराग चौराहे से प्रारंभ हुआ यह रोड शो डॉ लोहिया विधि संस्थान, पावर हाउस चौराहा, आशियाना कालोनी, बंगला बाजार होते हुए तेलीबाग पहुंचा। समाजवादी पार्टी के नेताओं का हर जगह फूल मालाएं पहनाकर और फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। सपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक, व्यापारी, नौजवान, अल्पसंख्यक, महिलाएं भी शामिल थीं।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने जनता से सपा प्रत्याशी अनुराग यादव को जिताने की अपील की। अनुराग यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में विकास एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो काम किए हैं, वे काम स्वयं बोल रहे हैं, जनता दुबारा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। रोड शो में धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, कांग्रेस नेता गौरव चौधरी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर यादव, रामप्रकाश यादव, लल्लू यादव, अनार सिंह यादव, प्रभप्रीत सिंह, मोहम्मद शमीम अहमद, गुरमीत सिंह, रमेश रावत, मधुकर यादव, हीरालाल यादव, राम सागर पासी, राममिलन यादव, राम सागर यादव, मुन्नी पाल, भाईलाल लोधी, तरुण पांडेय, दिनेश पाल, रामचंद्र तिवारी, ललित, शब्बीर खान, त्रिपुरारी तिवारी, बीनू नैयर सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]