स्वतंत्र आवाज़
word map

सपा की लोकप्रियता से विपक्ष पस्त-अनुराग

सरोजनीनगर में कल्ली पूरब में हुई जोरदार नुक्कड़ सभा

'समाजवादी पार्टी को फिर से मिलेगा पूर्ण बहुमत'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 14 February 2017 02:53:38 AM

samajwadi party candidate anurag yadav, srojninagr assembly

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनुराग यादव की सरोजनीनगर विधानसभा के कल्ली पूरब में जोरदार नुक्कड़ सभा हुई। चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए अनुराग यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता देखकर विपक्षी पार्टियों के हौसले पस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों को जनता ने खूब सराहा है और वह फिर से समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर उसकी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में सपा को ज़बरदस्त वोट मिला है, जहां की 73 सीटों में से 50 से अधिक सीटें समाजवादी पार्टी को मिलेंगी।उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी सपा का इससे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने गणपति लान, सभाखेड़ा गेस्ट हाउस, कल्ली पूरब, परवर पूरब, बहादुर खेड़ा, माती, मनी मोंटा मार्केट, दुबे लैंड, प्रिया लाज, लौंगा खेड़ा, नट खेड़ा, राजीव नगर, घोसियाना, मोहारी बाग, खान मार्केट में समर्थकों के साथ घर-घर जाकर सपा को वोट देने की अपील भी की।
अनुराग यादव ने कहा कि अखिलेश सरकार ने 5 वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को विकास एवं सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था दी है। उन्होंने कहा कि उनके विकास के वीजन को सभी ने स्वीकार किया है और इसी के बल पर अखिलेश यादव को यूपी में फिर सपा की सरकार बनाने का अवश्य मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार में किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, व्यापारी, महिलाएं एवं गरीबों की तरक्की हुई है। सपा प्रत्याशी ने कहा कि अखिलेश सरकार ने केंद्र सरकार से वांछित सहयोग न मिलने के बावजूद कुशल एवं प्रभावशाली प्रबंधन से किसानों, नौजवानों, गरीबों, कमजोरों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, व्यापारियों, उद्यमियों तथा सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई हैं, उत्तर प्रदेश में विकास का संतुलित मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरूषों को राज्य सरकार ने समाजवादी श्रवण यात्रा तथा अल्पसंख्यकों के लिए हज यात्रा को सफलतापूर्वक चलाकर प्रदेश में सामंजस्य स्थापित किया है।
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी अनुराग यादव को विपक्षी उम्मीदवारों की आपस में लड़ाई का भारी लाभ मिल रहा है। अनुराग यादव का इसलिए भी समर्थन बढ़ रहा है, क्योंकि लोगों को विश्वास है कि सपा सरकार में अनुराग यादव प्रभावशाली मंत्री होंगे। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि उसी को जिताने में लाभ है, जिसकी सरकार आ रही हो और जो जनता के काम आ सके। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रभावशाली लोगों शंकर यादव ब्लाक प्रमुख, एसपी सिंह प्रबंधक एलपीएस, संतलाल रावत प्रधान, दिनेश सिंह बीडीसी, विश्राम गौतम, डॉ अशोक गुप्ता, मंजीत सिंह दुआ, ताज मोहम्मद, राधेश्याम मौर्या, अरूण सिंह, शंभूदयाल प्रधान, रोहित शर्मा, राजू सिंह, सुभाष यादव, राकेश यादव, ललित यादव, कीर्ति सिंह, प्रीति चौबे, संगीता पाण्डेय, ओम प्रकाश मास्टर, शुभम त्यागी, नफीस भाई, ऊषा शर्मा, रसीद प्रवेश, अलीम भाई, पिंकू मिश्रा आदि ने सपा प्रत्याशी अनुराग यादव को भारी वोटों से विजयी बनाने की अपील की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]