स्वतंत्र आवाज़
word map

एलजी विनोद वशिष्ठ ने एनसीसी संभाली

सेना के विभिन्न पदों पर रहे हैं विनोद वशिष्ठ

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 27 December 2016 05:34:09 AM

ncc director general lt gen vinod vashisht

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ ने 23 दिसंबर को राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक के रूप में कल कार्यभार संभाल लिया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ 9 जून 1979 को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल हुए। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन सेस्नातक किया है। उन्होंने उच्च कमान कोर्स नेशनल डिफेंस कॉलेज आईएएस प्रोफेशनल कोर्स किए हैं और मेलबर्न आस्ट्रेलिया में इमरजेंसी मैनेजमेंट कोर्स भी किया है। उन्होंन विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ को कमांड और स्टाफ के कार्य में विशिष्ट सेवा के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। जनरल विनोद वशिष्ठ सैन्य प्रशिक्षण में अपर महानिदेशक तथा रक्षा मंत्रालय के आईएचक्यू (सेना) में अतिरिक्त सैन्य सचिव (ए) के पदों पर तैनात रह चुके हैं, इस पद पर नियुक्त होने से पहले वह गया में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में कमांडेंट थे। लेफ्टिनेंट जनरल विनोद वशिष्ठ ने एनसीसी में लेफ्टिनेंट जनरल ए चक्रवर्ती का स्थान लिया, जो 31 अगस्त 2016 को सेवानिवृत्त हो गए थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]