स्वतंत्र आवाज़
word map

वृंदावन के यातायात में सहयोग की पेशकश

अक्षयपात्र के उपाध्यक्ष चंचलापति मुख्यमंत्री से मिले

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 23 December 2016 02:57:54 AM

vice president of akshypatr met cm akhilesh yadav

वृंदावन/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर अक्षयपात्र फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन चंचलापति दास ने भेंट की। चंचलापति दास ने मुख्यमंत्री से कहा कि अक्षयपात्र संस्था वृंदावन में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक कंजेशन दूर करने में राज्य सरकार के प्रयासों में सहयोग करना चाहती है।
मुख्यमंत्री ने संस्था की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वृंदावन एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक प्रतिदिन आते हैं, इससे वृंदावन आने वालों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार तथा अक्षयपात्र संस्था के संयुक्त प्रयासों से वृंदावन में ट्रैफिक कंजेशन दूर होगा। इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी और अक्षयपात्र संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]