स्वतंत्र आवाज़
word map

मुख्य सचिव तथा डीजी ने कुंभ में की समीक्षा

महाकुंभ में 36 श्रद्धालुओं के मरने की पुष्टि, 39 घायल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 11 February 2013 08:13:43 AM

stampede at allahabad station after maha kumbh mela

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव जावेद उस्मानी तथा पुलिस महानिदेशक एसी शर्मा को इलाहाबाद महाकुंभ में दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार, राहत कार्यों और व्यवस्था का मौके पर अनुश्रवण करने भेजा है। ज्ञातव्य है कि इलाहाबाद रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर रविवार की शाम भगदड़ हुई थी, जिसमें कुंभ स्नान कर अपने घरों को लौटते करीब तीन दर्जन श्रद्धालुओं की कुचलने से जान चली गई और घायल हुए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके इलाज के लिए समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने और दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए तथा घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष जगन मैथ्यूज को दुर्घटना की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पंचायतीराज मंत्री बलराम यादव, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव को भी इलाहाबाद पहुंचकर घायलों के उपचार, राहत एवं अन्य कार्यों का अनुश्रवण करने के लिए भेजा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना में मृत अरविंद कुमार तिवारी के इटावा स्थित घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने तिवारी के परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को एक लाख रुपये के स्थान पर दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
महाकुंभ में 36 श्रद्धालुओं के मरने की पुष्टि
लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुष्टि की है कि मौनी अमावास्या पर इलाहाबाद जंक्शन पर हुई भगदड़ की घटना में मृतकों की संख्या 36 है जिनमें 20 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। महाकुंभ में मौनी अमावस्या के पर्व पर अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु विभिन्न साधनों से इलाहाबाद आए थे और स्नान के पश्चात ट्रेन से वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंचने लगे, जिससे जंक्शन पर अत्यधिक भीड़ हो गई और भगदड़ में 36 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। इसमें 39 श्रद्धालु घायल बताए गए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है।
घायलों में 30 का एसआरएन (मेडिकल कालेज) में, 5 का तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में, 2 का मोतीलाल नेहरू अस्पताल (काल्विन) में तथा 2 का रेलवे अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों में 16 की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। शिनाख्त मृतक श्रद्धालुओं के नाम इस प्रकार हैं-
अरविंद कुमार तिवारी उम्र 75 वर्ष पुत्र एसके तिवारी निवासी न्यू कालोनी इटावा उप्र, आशा देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी अनिल तिवारी निवासी एलआईसी86 छिंदवा आरा बिहार, बबिता गुप्ता उम्र 40 वर्ष पत्नी सुभाष चंद गुप्ता निवासी 370/71 गुरूरामदास दिल्ली, बिल्लो उम्र 50 वर्ष पत्नी सुभाष निवासी धारीपुर जौनपुर, चंद्रा बाई उम्र 55 वर्ष पत्नी कृष्णा सिंह निवासी दही महोठा पन्ना मध्य प्रदेश, चैथी लाल मीना उम्र 45 वर्ष पुत्र सुखराम मीना निवासी दौसा राजस्थान, इंद्र सोनी उम्र 60 वर्ष पत्नी गोफतेसवारी राव निवासी एलआईसी 86 छिंदवा आरा बिहार, कांता बाई उम्र 65 वर्ष पत्नी गोपीनाथ सांवरे निवासी संजय नगर लाइन नंबर-2 औरंगाबाद महाराष्ट्र, किरन बाला उम्र 55 वर्ष पत्नी हरेंद्र निवासी राजा गार्डेन कपूरथला रोड जालंधर पंजाब, मालती देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी बृजराज सिंह निवासी बामचक गाजीपुर उप्र, कुमारी मुस्कान उम्र 8 वर्ष पुत्री बेदीलाल निवासी हरदी फुकरी मडरवा जबलपुर मप्र, नत्थूलाल त्रिवेदी उम्र 72 वर्ष पुत्र श्रीराम त्रिवेदी निवासी आशानगर थाना कोतवाली हरदोई उप्र, फूला देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी सेवाराम निवासी कुशियारी सिहोरा जबलपुर मप्र, रामबोध उम्र 58 वर्ष पुत्र मोहन निवासी मकान नंबर-6 शालीमार दिल्ली, राम कैलाश श्रीवास्तव उम्र 35 वर्ष पुत्र गया प्रसाद श्रीवास्तव निवासी मोहदीनगर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़, राम सहदेवी उम्र 35 वर्ष पत्नी जितेंद्र सिंह चौहान निवासी भिंड मप्र, संध्या शुक्ला उम्र 46 वर्ष पत्नी आरके शुक्ला निवासी 180 शिवकटरा हरजेंदर नगर थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर, शिवकुमारी उम्र 45 वर्ष पत्नी रमेश सिंह निवासी कृष्णानगर आरा बिहार, उर्मिला देवी उम्र 70 वर्ष पत्नी छोटे लाल निवासी रामबे बक्सर बिहार, बिपता बाई उम्र 60 वर्ष पत्नी रेवा प्रसाद निवासी मझोला वार्ड नंबर-7 जबलपुर मप्र।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]