स्वतंत्र आवाज़
word map

क्रासक्रंटी में एलयू टीम को कांस्य पदक

मंगलौर में अंतरविश्वविद्यालयी महिला क्रासक्रंटी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 5 November 2016 06:39:02 AM

championships

लखनऊ/ मंगलौर (कर्नाटक)। अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयी क्रासक्रंटी चैंपियनशिप में लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता कर्नाटक के मंगलौर शहर में आयोजित हुई थी। लखनऊ की टीम में विजय लक्ष्मी, आस्था ओझा, कविता यादव एवं खुशबू गुप्ता थीं। अंतरविश्वविद्यालयी क्रांसकंट्री प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय की धाविकाओं ने प्रथम बार यह स्थान हांसिल किया है।
राजीव गांधी विश्वविद्यालय बंगलौर की इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय धाविका सुधा पाल को सिल्वर मेडल और अन्य को टीम इंवेट के रूप में कास्य पदक प्राप्त हुआ है। टीम के मैनेजर लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग के डॉ नीलेश सिंह थे। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में आयोजित अखिल भारतीय ऊसू प्रतियोगिता में भी लखनऊ के छात्र रवि रावत को रजत पदक प्राप्त हुआ। लखनऊ लौटने पर लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन प्रोफेसर पवन अग्रवाल, सचिव प्रोफेसर देशदीपक और एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष डॉ एसपी सिंह ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
मंगलौर शहर देश के पश्चिमी भाग में है। इस शहर के पूर्व में पश्चिमी घाट और पश्चिमी में अरब सागर है। मंगलौर दक्षिण कन्नड़ जिले का मुख्यालय है। अरब सागर और पश्चिमी घाट के बीच बसा मंगलौर सदियों से वाणिज्यिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। कर्नाटक की नेत्रावती और गुरूपुरा नदियों के संगम स्थल पर बसा मंगलौर कर्नाटक के दक्षिण पश्चिमी तट पर है। मंगलौर को प्राचीन काल में 'नौरा' नाम से भी जाना जाता था। मंगलौर नाम मंगला देवी मंदिर के नाम पर पड़ा। मंगलादेवी अलुपा राजवंश की कुलदेवी थीं। यह मंदिर केरल की राजकुमारी की याद में बनवाया गया था।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]