स्वतंत्र आवाज़
word map

सुशील चंद्रा सीबीडीटी के नए अध्यक्ष

रानी सिंह नायर के स्‍थान पर कार्यभार ग्रहण किया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 2 November 2016 03:14:50 AM

sushil chandra cbdt chairman

नई दिल्ली। भारतीय राजस्व सेवा के 1980 बैच के अधिकारी सुशील चंद्रा ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने रानी सिंह नायर का स्थान लिया, जो सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। सुशील चंद्रा दिसंबर 2015 से सीबीडीटी के सदस्य (जांच) थे। भारतीय आयकर विभाग में अपने लंबे और शानदार करियर के दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित कार्य किए हैं। सुशील चंद्रा अहमदाबाद में आयकर के प्रधान मुख्य आयुक्त एवं महानिदेशक तथा मुंबई में आयकर आयुक्त (केंद्रीय) और आयकर निदेशक (जांच) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनकी तत्परता और दूरदर्शिता से ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उनके करदाता अनुकूल उपायों और नई पहलों से आयकर विभाग को भविष्य में और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]