स्वतंत्र आवाज़
word map

'गंतव्य' ने रंजना गंगेले का किया सम्मान

कॉंस्टिट्यूशन क्लब ऑफ नई दिल्ली में हुआ कार्यक्रम

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 26 October 2016 05:02:00 AM

ranjana gangele had the honor of gantavy

नई दिल्ली। कॉंस्टिट्यूशन क्लब ऑफ नई दिल्ली के डिप्टी स्पीकर हॉल में 22 अक्टूबर को गंतव्य संस्था के 26वें वार्षिक उत्सव एवं 17वें राष्ट्रीय स्त्री शक्ति अवाईस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश से पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री सुनील शास्त्री, अमित कुमार जीएम, संजय नागपाल अध्यक्ष एआईआरई, माया सिंह मेसर्स यूनिवर्सल सीए, संत मुनि जयंत कुमार जैन श्रवेतांबर तेरापंथ और पंडित चंद्रबल्लभ बुड़ा कोटो धर्मगुरू उपस्थित थे। समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर स्त्रीशक्ति अवाईस के लिए मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कस्बा नौगॉव के पत्रकार संतोष कुमार गंगेले की पत्नी रंजना देवी गंगेले को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
छतरपुर जिले की गौरवमयी रंजना गंगेले ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के साथ भारतीय महिलाओं की मान मर्यादाओं को ध्यान रखकर ऐसे कार्य किए हैं, जो लाखों महिलाओं में अनुकरणीय हैं। रंजना गंगेले मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी संतोष गंगेले की दूसरी पत्नी हैं, जिन्होंने संतोष गंगेले की पूर्व पत्नी से चार संतानों के पालन पोषण का निवार्हन किया और जिनके त्याग की प्रशंसा होती है। संतोष गंगेले की पहली पत्नी प्रभादेवी की मष्तिष्क ज्वर से मृत्यु हुई थी। रंजना देवी ने विषम परिस्थितियों में उन बच्चों का पालन-पोषण किया है और अपने पुत्र का दहेज रहित विवाह किया है। रंजना देवी गंगेले को छतरपुर की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। गंतव्य संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद त्यागी ने बताया कि सम्मानित होने वाली मध्य प्रदेश के छतरपुर से रंजना देवी गंगेले अकेली महिला हैं।
भारतीय नारी का सम्मान करने पर टीकमगढ़ के सांसद डॉ वीरेंद्र खटीक, महाराजपुर के विधायक कुंवर मानवेंद्र सिंह भंवरराजा, बिजावर के विधायक पुष्पेंद्रनाथ पाठक, महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता मयंका गौतम, वरिष्ठ नेता गीता पटैरिया,, नौगांव जनपद अध्यक्ष सुधा सिंह यादव, नौगांव नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाषा/धीरेंद्र शिवहरे, उपाध्यक्ष आशा तिवारी, बुंदेलखंड के समाजसेवी डीडी तिवारी सहित अनेक नेताओं, पत्रकारों एवं सामाजिक नागरिकों, महिला संगठनों ने रंजना देवी गंगेले को बधाई दी है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]