स्वतंत्र आवाज़
word map

रैकेटलॉन प्रतियोगिता में भारत को स्वर्ण पदक

नौसेना के सीडीआर आशुतोष पेडनेकर ने इतिहास रचा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 17 June 2016 04:44:30 AM

navy cdr ashutosh pednekr

नई दिल्ली। खेल में एक व्यक्ति के जुनून और धुन से भारत की पहचान बनी है। भारतीय नौसेना के सीडीआर आशुतोष पेडनेकर ने उस समय इतिहास रचा जब वह रैकेटलॉन खेल में भारतीय के रूप में पहली बार शामिल हुए और अंतर्राष्ट्रीय टूनार्मेंट में विजय हासिल की। डेनमार्क और बेल्जियम में हाल में हुई स्पर्धा में सीडीआर आशुतोष पेडनेकर ने देश को गौरव और सम्मान दिलाया है। डेनमार्क के वेजेन में 28-29 मई 2016 को हुई मेन्स एमेच्योर तथा वेटेरंस 45 प्लस श्रेणी स्पर्धा में उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने बेल्जियम के आडेनार्डे में 3-5 जून 2016 को आयोजित सुपर वर्ल्ड टूर-किंग ऑफ रैकेट्स टूर्नामेंट में 45 प्लस में स्वर्ण पदक तथा मेंस एमेच्योर श्रेणी मेंरजत पदक जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया है। यह खेल लोकप्रिय हो रहा है, भारत के लिए नया खेल है, लेकिन इस खेल को भारत में भी जाना जाता है। भारतीय नौसेना के इस अधिकारी ने अब अपना ध्यान इस वर्ष नवंबर में जर्मनी में होने वाली विश्व रैकेटलॉन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर लगा दिया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]