स्वतंत्र आवाज़
word map

राज्यपाल से मिले नार्वे के राजदूत

उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 7 June 2016 07:22:46 AM

governor ram naik and norwegian ambassador

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से आज भारत में नार्वे के राजदूत नील्स राजनार कामसवॉग ने भेंट की। नील्स राजनार कामसवॉग ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश के विकास में सहयोग करने की दृष्टि से भी चर्चा की। राज्यपाल ने राजदूत को बताया कि उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है और यहां लगभग हर जिला किसी न किसी उत्पाद के लिए विख्यात है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है और अवस्थापना संबंधी विकास का भी काफी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां कृषि एवं कृषि के क्षेत्र से जुडे़ अन्य व्यवसायों में अनेक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कृषि के आधार पर नए उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं।
नार्वे के राजदूत नील्स राजनार कामसवॉग ने बताया कि नार्वे ने छोटा देश होने के बावजूद पेट्रोलियम और ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में आधुनिकीकरण से उत्पादन में वृद्धि हो सकती है। राज्यपाल को नील्स राजनार कामसवॉग ने नार्वे पास्ट, प्रेजेंट, फ्यूचर पुस्तक भेंट की और राज्यपाल ने उन्हें राजभवन के पक्षी की प्रति भेंट की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]