स्वतंत्र आवाज़
word map

शिव प्रताप शुक्ला को मिली राज्यसभा

दयाशंकर सिंह व भूपेंद्र चौधरी को विधान परिषद

केशव के सामने कई नेता भाजपा में शामिल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 30 May 2016 07:16:04 AM

announcement of candidates for rajya sabha and vidhan parishad on bjp headquarters

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज भाजपा मुख्यालय पर राज्यसभा एवं विधानपरिषद के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम की घोषणाएं कीं। भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारवार्ता में उन्होंने राज्यसभा के लिए पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला के नाम का ऐलान किया, जबकि विधानपरिषद के लिए पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी छोड़कर आए कई प्रमुख नेताओं को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराई। पार्टी मुख्यालय पर पूर्व विधानपरिषद सदस्य और सपा नेता दिनेश सिंह, पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद (गोरखपुर), पूर्व राज्यमंत्री सर्वेश अंबेडकर (कन्नौज), मुन्नी देवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज, हरि सिंह वर्मा जिला पंचायत सदस्य महोबा, महेंद्र वर्मा जिला पंचायत सदस्य महोबा, डॉ शैलेश पाठक (बदायूं), विनीत वर्मा (लखीमपुर), राम भजन चौबे (गोंडा) और संजय सिंह (हाथरस) ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]