स्वतंत्र आवाज़
word map

बख्तरबंद के कार्य प्रशंसनीय-सेना प्रमुख

दो दिवसीय द्विवार्षिक बख्तरबंद कोर सम्मेलन

लड़ाकू बल के प्रशिक्षण विषयों पर चर्चा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 14 May 2016 05:32:13 AM

armoured corps conference

अहमदनगर (महाराष्ट्र)। थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने दो दिवसीय द्विवार्षिक बख्तरबंद कोर सम्मेलन 2016 का उद्घाटन किया। उन्होंने बख्तरबंद कोर केंद्र और स्कूल अहमदनगर महाराष्ट्र में आयोजित पहले सत्र में शिरकत भी की। बख्तरबंद कोर में सेवारत वरिष्ठ अधिकारी, रेजिमेंट के कर्नल, फॉर्मेशन कमांडर और बख्तरबंद रेजिमेंट के कमांडेंट्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। उन्होंने बख्तरबंद कोर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। सम्मेलन का उद्देश्य समकालीन समय में युद्ध लड़ने के नवीकृत प्रतिमान पर ध्यान केंद्रित करते हुए बख्तरबंद कोर से संबंधित विषयों पर चर्चा करना है। यह सम्मेलन फील्ड आर्मी की आकांक्षाओं, बख्तरबंद कोर केंद्र एवं स्कूल की तमाम तरह की आवश्यकताओं पर गौर करने का एक उपयुक्त अवसर भी है।
जनरल दलबीर सिंह ने बख्तरबंद कोर केंद्र और स्कूल के बख्तरबंद प्रशंसनीय कार्य की तारीफ की, साथ ही उसे उसके प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे और मानकों के लिए बधाई दी। उन्होंने बख्तरबंद कोर की युद्ध की तैयारियों की प्रशंसा भी की और कहा कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि बख्तरबंद कोर सेना के हिस्से के तौर पर नवीकृत संचालन भूमिका निभाएगा। उन्होंने कोर की प्रतिबद्धता, मनोबल, प्रशिक्षण और परिचालन क्षमताओं की प्रशंसा की और उनके कार्य को सराहनीय बताया। द्विवार्षिक बख्तरबंद कोर सम्मेलन कनिष्ठ अधिकारियों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए लड़ाकू बल के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर चर्चा करने का एक उपुयक्त मंच है, इसके अलावा यहां लड़ाकू बल की आकांक्षाओं व उसकी संचालन आवश्यकताओं पर भी विचार-विमर्श किया जाता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]