स्वतंत्र आवाज़
word map

कर्नाटक पुडुचेरी अरुणाचल की मदद

इन राज्यों में कहीं सूखा और कहीं बाढ़ की मार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 22 April 2016 06:54:09 AM

karnataka, puducherry, arunachal help, droughts

नई दिल्ली। सूखे और बाढ़ से प्रभावित कर्नाटक, पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश की केंद्रीय सहायता के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्त, कॉरपोरेट मामले तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि और वित्त, गृह तथा कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। समिति ने सूखे से प्रभावित कर्नाटक और बाढ़ से प्रभावित पुडुचेरी तथा अरुणाचल प्रदेश का दौरा कर लौटी केंद्रीय समिति की रिपार्ट पर आधारित प्रस्तावों का परीक्षण किया। उच्चस्तरीय समिति ने कर्नाटक को 723.23 करोड़, पुडुचेरी को 35.14 करोड़ तथा अरुणाचल प्रदेश को 84.33 करोड़ रुपए की सहायता मंजूर की है। अरुणाचल प्रदेश की केंद्रीय सहायता 84.33 करोड़ रुपए में 18.00 करोड़ रुपए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत दी गई राशि भी शामिल है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]