स्वतंत्र आवाज़
word map

मुख्यमंत्री से मिली सुंदरी पंखुड़ी गिडवानी

फेमिना मिस इण्डिया-2016 की द्वितीय रनर-अप

अखिलेश यादव और डिंपल ने दीं शुभकामनाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 21 April 2016 04:21:27 AM

pankhudee gidwani meet's cm akhilesh yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 20 अप्रैल 2016 को लखनऊ में उनके सरकारी आवास कालीदास मार्ग पर फेमिना मिस इण्डिया-2016 की द्वितीय रनर-अप पंखुड़ी गिडवानी ने भेंट की। इस मौके पर अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने पंखुड़ी गिडवानी को भविष्य में और अधिक सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ में दाएं-बाएं हैं पंखुड़ी गिडवानी के माता-पिता, अखिलेश यादव की पुत्री और पत्नी डिम्पल यादव। पंखुड़ी गिडवानी बचपन से ही नृत्य जैसी सांस्कृतिक विधाओं में शामिल रही है यानी यह वातावरण उसे विरासत में मिला है। पंखुड़ी गिडवानी के पिता दीपक गिडवानी पेशे से पत्रकार हैं। इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि मीडिया से है। दीपक गिडवानी की माता पद्मा गिडवानी का गायन क्षेत्र में नाम है, जबकि इनके पिता गोविंद गिडवानी एक पत्रकार थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]