स्वतंत्र आवाज़
word map

तात्या टोपे पर स्मृति और प्रचलन सिक्का!

महान देशभक्त नेता और महान क्रांतिकारी तात्या टोपे

अंग्रेज सेना से युद्ध के खिलाफ फांसी पर बलिदान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 19 April 2016 04:45:33 AM

memory and circulation coin on tatya tope

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार और नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने महान क्रांतिकारी तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर 200 रूपये का स्मृति सिक्का और दस रूपये का प्रचलन सिक्का जारी किया। संस्कृति मंत्रालय के सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। भारत की आजादी की पहली लड़ाई के सबसे उत्कृष्ट नेताओं में से एक तात्या टोपे एक महान देशभक्त थे। अंग्रेजों की सेना ने उन्हें 7 अप्रैल 1859 को गिरफ्तार किया था और ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए बहुत जल्दबाजी में उनके मुकदमें का फैसला करने के बाद उन्हें 18 अप्रैल 1859 को शिवपुरी जेल में फांसी पर लटका दिया था।
भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकारों के सहयोग से 2015-16 के दौरान तात्या टोपे की 200वीं जयंती मना रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने 28 फरवरी 2016 को पुणे के शनिवार वाड़ा में उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इससे पूर्व 26 फरवरी 2016 से शौर्य महोत्सव नामक तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया। नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय ने 16 फरवरी 2016 को तात्या टोपे पर विशेष व्याख्यान और सम्मेलन का आयोजन किया था। भारत सरकार महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से येवला, नासिक में टोपे की स्मृति में एक स्मारक का निर्माण करके बुनियादी ढांचे के निर्माण के बारे में भी विचार कर रही है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिलकर भोपाल में युद्ध संग्रहालय की भी विचाराधीन है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]