स्वतंत्र आवाज़
word map

सरोजिनी नायडू की मूर्ति को बदलें-राज्यपाल

सरोजिनी नायडू को राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की

लोगों ने पार्क की बदहाली की शिकायत भी की

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 2 March 2016 10:28:15 AM

governor paid tribute to sarojini naidu

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल रहीं सरोजिनी नायडू की उनकी 67वीं पुण्यतिथि पर सरोजिनी नायडू पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प चक्र रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल राम नाईक ने सरोजिनी नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वहां उपस्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि सरोजिनी नायडू की नई मूर्ति उनके व्यक्तित्व के अनुरूप पार्क में लगायी जाए। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू की वर्तमान मूर्ति उनके व्यक्तित्व के अनुसार नहीं है।
राम नाईक ने अपने संबोधन में कहा कि सरोजिनी नायडू उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल थीं तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष भी हुईं। राज्यपाल ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरोजिनी नायडू एक अच्छी कवियत्री भी थीं, उन्हें नाइटेंगल आफ इण्डिया‘भी कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के पद पर रहते हुए 2 मार्च 1949 को सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था। राज्यपाल ने पार्क का उचित सौंदर्यीकरण नहीं होने पर खिन्नता प्रकट करते हुए कहा कि पार्क का सौंदर्यीकरण भी होना चाहिए। इस अवसर पर पार्क में उपस्थित लोगों ने राज्यपाल से पार्क की बदहाली की शिकायत की, जिस पर राज्यपाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]