स्वतंत्र आवाज़
word map

सपा ने मनाई जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि

मुलायम और अखिलेश यादव ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जनेश्वर और अखिलेश पर पुस्तकों का भी विमोचन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 23 January 2016 05:20:22 AM

janeshwar mishra's death anniversary

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादी आंदोलन के प्रणेता डॉ राममनोहर लोहिया के परम अनुयायी और छोटे लोहिया के नाम से विख्यात समाजवादी जनेश्वर मिश्र को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपने जीवन में गरीबों, किसानों, नौजवानों और आमजन के लिए संघर्ष किया और वर्तमान में समाजवादी पार्टी की सरकार जनेश्वर मिश्र के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी इच्छा शक्ति, संघर्ष और साहस की बदौलत ही आगे बढ़ने का काम करते हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी इस मौके पर मौजूद थे, उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र ने कमजोर वर्ग के हितों से जुड़े मुद्दों को हमेशा संसद में उठाया। कार्यक्रम में ‘छोटे लोहिया जनेश्वर’ और ‘समाजवादी मॉडल के युवा ध्वजवाहक अखिलेश’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं लोहियावादियों ने जनेश्वर मिश्र की छठीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से लोकप्रिय जनेश्वर मिश्र ने की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था, वे हमेशा समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखते थे, समाजवादी सरकार ने उनकी स्मृति में एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क बनाने का काम किया है। उन्होंने इस मौके पर अपनी सरकार के कार्यों का भी उल्लेख किया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र प्रखर समाजवादी चिंतक थे। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर ही स्वस्थ राजनीति की जा सकती है। मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री ने मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ की लिखी पुस्तक ‘छोटे लोहिया जनेश्वर’ व ‘समाजवादी मॉडल के युवा ध्वजवाहक अखिलेश’ का विमोचन भी किया। इस अवसर अनेक मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]