स्वतंत्र आवाज़
word map

झारखंड की रिक्त विस सीट का चुनाव टला

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 25 October 2015 11:25:08 PM

election commission of india

रांची। चुनाव आयोग ने 21 अक्टूबर 2015 को झारखंड की रिक्त विधानसभा सीट 72-लोहरदग्गाम (अनुसूचित जनजाति) के लिए उपचुनाव को टाल दिया है। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार इस उपचुनाव के लिए मतदान 21 नवंबर 2015 को और गणना 24 नवंबर 2015 को होनी थी। झारखंड राज्य के निर्वाचन आयुक्त ने सूचित किया था कि झारखंड में पहले ही 8 अक्टूबर 2015 को 3-स्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी की जा चुकी है और इसके लिए चार चरणों में मतदान होना है, जिसमें 22 और 28 नवंबर और 5 और 12 दिसंबर 2015 और फिर 6, 13, 19 दिसंबर को मतगणना होनी है। चूंकि यहां पहले से ही चुनाव होने तय हैं, इसलिए चुनाव आयोग से अनुरोध किया गया था कि वह रिक्त विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को पुनर्निर्धारित करे।
भारत निर्वाचन आयोग ने इस पर विचार करने के बाद 21 अक्टूबर 2015 को झारखंड की रिक्त लोहरदग्गा (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट को भरने के लिए विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए की गई घोषणा को रद्द कर दिया है। आयोग के अनुसार 72-लोहरदग्गा (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा उचित समय पर की जाएगी, जिससे उपचुनाव की प्रक्रिया 22 दिसंबर 2015 से पहले पूरी हो जाए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]