स्वतंत्र आवाज़
word map

विजयदशमी पर नीलकंठ दर्शन की मान्यता

दुर्लभ होता जा रहा है अब नीलकंठ का दिखाई देना

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 22 October 2015 11:09:41 PM

neelkanth

नई दिल्ली। विजयदशमी पर भगवान राम की लीलाओं और उनसे जुड़े वन्यप्राणियों और पशु-पक्षियों की भी चर्चा कम नहीं होती है। ऐसा ही एक पक्षी यह नीलकंठ है, जिसके विजयदशमी के दिन दर्शन के लिए लोग लालायित रहते हैं। विजयदशमी के पूजन के बाद लोग नीलकंठ के दर्शन को दूर जंगलों तक निकल जाते हैं। यह पक्षी आमतौर पर मानव आबादी के आस-पास दिखाई देता है और इसके दर्शन के बाद लोग अपने आगे के कार्यक्रम पूर्ण करते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि नीलकंठ के दर्शन हो ही जाएं और हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि विजयदशमी के दिन नीलकंठ का दिखना दुर्लभ होता है और इस दिन इसका दिखना परम सौभाग्य माना जाता है। देखा जा रहा है कि यह पक्षी भी अब बहुत कम देखने को मिलता है, इसका कारण वायु में भयानक प्रदूषण बताया जाता है, जिसके कारण अनेक खूबसूरत पक्षी खत्म हो चुके हैं। नीलकंठ की भी ऐसी ही स्थिति है और ऐसा रहा तो आने वाले समय में इसके भी चित्र केवल किताबों में ही रह जाएंगे। किसी स्‍थान पर लिया गया नीलकंठ का यह फोटो।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]