स्वतंत्र आवाज़
word map

इसरो को गांधी शांति पुरस्‍कार प्रदान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 10 September 2015 12:55:36 AM

isro, the gandhi peace prize

नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 9 सितंबर 2015 को राष्‍ट्रपति भवन में एक समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को वर्ष 2014 का गांधी शांति पुरस्‍कार प्रदान किया। यह पुरस्‍कार इसरो के अध्यक्ष किरण कुमार ने प्राप्त किया। गांधी शांति पुरस्‍कार महात्‍मा गांधी की 125वीं जयंती पर भारत सरकार ने 1995 में शुरू किया था। यह पुरस्‍कार हर वर्ष व्‍यक्तियों और संस्‍थाओं को अहिंसा और गांधीवादी तरीकों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलाव की दिशा में योगदान देने के लिए दिया जाता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]