स्वतंत्र आवाज़
word map

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

भाजपा नेत्रियों ने भ्रूण रक्षा का संकल्प दिलाया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 22 August 2015 06:55:37 AM

beti bachao-beti padhao campaign

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पूरे देश और प्रदेश में जागरूकता से प्रसारित हो रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत भाजपा ‌महिला मोर्चा की महिलाओं ने तीज उत्सव मनाकर बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक सरिता भदौरिया ने महिलाओं को संकल्प दिलाया कि भ्रूण हत्या नहीं होने देंगी और शहर व गांव-गांव जाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढाएंगी। महिलाओं ने तीज उत्सव गीत संगीत और नृत्य के साथ बहुत धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का संचालन अवध क्षेत्र की संयोजक सुषमा खर्कवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सदस्य कुसुम राय थीं और प्रदेश मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, विमला सिंह, अनुपमा जायसवाल, संयुक्ता भाटिया, अल्का मिश्रा, नीलम प्रजापति, सुनीता बंसल, प्र्रमिला गुलेहरे, राजेश्वरी त्रिपाठी, शशिवाला, किरन बाला, वर्षा सिन्हा, ममता सिंह, कल्पना तिवारी, शिवा पांडेय, प्रेमलता सिंह, सीमा स्वर्णकार, रेनू सिंह, पूनम छावड़ा, नीलम सर्ववाल, मीना गुप्ता, निर्मला वर्मा, कुमुद श्रीवास्तव, प्रवीन श्रीवास्तव, मनुरोली, ममता कुमारी, रीतू सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]