स्वतंत्र आवाज़
word map

डीजीपी यूपी ने गौरैया को दिया आसरा

पुलिस मुख्यालय की बाग में गौरैया बचाओ अभियान

प्रशिक्षण परिवहन व कल्याण संकाय का उद्घाटन भी हुअा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 26 June 2015 05:20:00 AM

sparrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार जैन ने गौरैया बचाओ अभियान के अंतर्गत गौरैया के लिए मिट्टी के बर्तन में दाने-पानी की व्यवस्था की। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ के बाग में गौरैया बचाओ अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ों पर मिट्टी के बर्तन लगाए, जिसमें गौरेया और दूसरे पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था की। उन्होंने इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया।
पुलिस मुख्यालय ने बताया कि यह कार्यक्रम गो ग्रीन सेव अर्थ फाउंडेशन और उर्मिला सुमन द फाउंडेशन के सहयोग से संपादित कराया गया। कार्यक्रम में गो ग्रीन सेव अर्थ फाउंडेशन और उर्मिला सुमन द फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता प्रकाश मणिकर्णिका और विमलेश निगम, उपसचिव आशीष मौर्या, सचिव राजन सुमन एवं मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के उच्चाधिकारी मौजूद थे। पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार जैन ने पुलिस मुख्यालय में प्रशिक्षण, परिवहन एवं कल्याण संकाय का उद्घाटन भी किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]