स्वतंत्र आवाज़
word map

ब्लॉगर आकांक्षा यादव का श्रीलंका में सम्मान

महिलाओं की भूमिका पर आकांक्षा का प्रभावी व्याख्यान

कोलंबो में हुआ पांचवां अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 30 May 2015 06:04:28 AM

blogger aankhamsha yadav honored in sri lanka

कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए पांचवे अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन में भारत की ब्लॉगर लेखिका आकांक्षा यादव को वर्ष 2015 के लिए सार्क देशों का प्रतिष्ठित परिकल्पना सार्क शिखर सम्मान दिया गया है। सम्मान समारोह 25 मई 2015 को हुआ, जिसमें श्रीलंका के वरिष्ठ नाट्यकर्मी डॉन सोमरथ्न विथाना, भारत में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नकुल दूबे, वरिष्ठ ब्लॉगर और भारत सरकार में निदेशक डाक सेवाएं श्रीकृष्ण कुमार यादव ने उनको अंग वस्त्र, सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह और 21000 हजार रुपए की धनराशि सम्मान स्वरुप प्रदान की। सम्मेलन में ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर आकांक्षा यादव ने प्रभावी व्याख्यान भी दिया।
आकांक्षा यादव भारत के राज्य राजस्थान के पश्चिम क्षेत्र जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं श्रीकृष्ण कुमार यादव की पत्नी हैं। आकांक्षा यादव ने वर्ष 2008 में ब्लॉगिंग शुरू की और अपनी साहित्यिक रचनाधर्मिता के ब्लॉगिंग को भी नए आयाम दिए। शब्द-शिखर http://shabdshikhar.blogspot.in इनका प्रमुख ब्लॉग है। नारी विमर्श, बाल विमर्श एवं सामाजिक सरोकारों संबंधी विमर्श में विशेष रुचि रखने वाली आकांक्षा यादव सक्रिय महिला ब्लॉगर हैं और इनकी रचनाओं में नारी-सशक्तीकरण बखूबी झलकता है। आकांक्षा यादव को यहां के अलावा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी तमाम प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। सम्मेलन के संयोजक रवींद्र प्रभात ने बताया कि कोलंबो सम्मेलन में बड़ी संख्या में ब्लॉगर और साहित्यिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]