स्वतंत्र आवाज़
word map

सखी सहेली 1090 से बढ़ी सुरक्षा जागरूकता

संस्कृति व हेल्प यू का महिला सुरक्षा आधारित कार्यक्रम

प्रगति के लिए महिलाओं को अवसर दें-जगमोहन यादव

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 28 February 2015 02:11:51 AM

sakhi saheli 1090, security awareness

लखनऊ। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं एनजीओ हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर लखनऊ के संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में महिला सुरक्षा और उनके सम्मान को प्रेरित करते युवा उत्थान समिति के नाटक-'सखी सहेली 1090 है अलबेली' का मंचन किया गया। मासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'हेल्प यू-सिलसिला एक सहयोग का' के अंतर्गत तृतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम नारी शक्ति-भारत की प्रगति का यह आयोजन था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों से नारी को सम्मान व अवसर देने की अपील करना था। महिलाओं के प्रति हिंसा व छेड़छाड़ को रोकने के कार्यक्रम 'सुरक्षा' के अंतर्गत में चलाई गई वूमेन पावर लाइन 1090 महिला सुरक्षा को यह कार्यक्रम समर्पित किया गया।
नारी शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी उत्तर प्रदेश जगमोहन यादव थे। मुख्य अतिथि, उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ के अधिवक्ता विशाल कपूर, महेंद्र भीष्म, शैलेंद्र यादव, रंजना अग्निहोत्री, 1090 वूमेन पावर लाइन के प्रभारी कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह और सत्या सिंह, सुनीता तिवारी उत्तर प्रदेश पुलिस ने दीप प्रज्जवलन किया। हर्षवर्धन अग्रवाल फाउंडर ट्रस्टी, हेल्प यू एजूकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट ने मुख्य अतिथि जगमोहन यादव को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों, लेखक, निर्देशक व कार्यक्रम संचालक को भी मुख्य अतिथि जगमोहन यादव ने हेल्प यू सम्मान से नवाजा। ज्ञातव्य है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमेन पावर लाइन 1090 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच है, जिसे डीआईजी नवनीत सिकेरा ने विस्तार दिया है। इस महिला सुरक्षा को और राज्यों में भी सराहा गया है।
संस्कृति विभाग और हेल्प यू के कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति के लिए विभु बाजपेई, अनुष्का श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार सिंह एवं विभु इंस्ट्टीयूट ऑफ परफामिंग आर्ट नाटक सखी सहेली-1090 है अलबेली की प्रस्तुति के लिए मीरा भारती, सोनी सिंह, अंबरीश बॉबी, अर्पित मिश्रा, सोनम वर्मा, उमा सिंह, हरीश बडोला, ममता प्रवीण, पारूल राम, प्रकाश परिकल्पना एवं संचालन-गोपाल सिन्हा, संगीत परिकल्पना-आलोक श्रीवास्तव, संगीत संचालन-सुमित श्रीवास्तव, रूप सज्जा-सईर, मंच निर्माण-शकील, प्रस्तुति नियंत्रक-अली अब्बास, आलेख-चित्रा मोहन, परिकल्पना एवं निर्देशन-संगम बहुगुणा, प्रस्तुति सहायक-रविकांत शुक्ला, प्रस्तुतकर्ता-शैलेंद्र यादव, कार्यक्रम के संचालक-नवल शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। एनजीओ हेल्प यू एजूकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट ने समाज में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा व छेड़छाड़ को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाने वाली तीन महिलाओं को हेल्प यू सम्मान से सम्मानित किया, जिनमें रंजना अग्निहोत्री अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ, सत्या सिंह व सुनीता तिवारी उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रभारी 1090 वूमेन पावर लाइन कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह को भी हेल्प यू सम्मान से सम्मानित किया गया।
जगमोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेल्प यू एजूकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट समाज में महिलाओं की दशा सुधारने हेतु सराहनीय प्रयास कर रहा है, महिलाओं की दशा सुधारने हेतु समाज को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि वूमेन पावर लाइन 1090 महिलाओं से छेड़छाड़ को रोकने में सफल साबित हुई है, इससे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाओं मे गिरावट आई है। जगमोहन यादव ने उपस्थित लोगों से कहा कि वे महिलाओ को सम्मान देकर देश की और ज्यादा प्रगति के लिए उनकी भागीदारी बढ़ाएं, आज महिलाएं देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
हेल्प यू एजूकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ रूपल अग्रवाल ने एक कविता के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में महिलाओं के प्रति सामाजिक सम्मान की महत्वपूर्ण भूमिका है। यूपी पुलिस वूमेन पावर लाइन 1090 के प्रभारी कुंवर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दर्शकों को वूमेन पावर लाइन की उपलब्धियों के बारे में जानकारियां दीं। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट्स यू ट्युब, फेसबुक, गूगल के जरिए महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं से लोगों को अवगत कराया और उनका हल भी बताया। उन्होंने कहा कि अपने साथ कुछ गलत होने की आशंका या गलत होने पर पहले माता-पिता या विश्वसनीय निकट संबंधी को बताएं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]