स्वतंत्र आवाज़
word map

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का सदस्यता अभियान

यूपी में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने लगाया कैंप

भाजपा का नारा 'सबका साथ-सबका विकास'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 20 November 2014 05:39:14 PM

bjp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के ऑनलाइन सदस्यता अभियान के अंतर्गत पूरे उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चे के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मोर्चे के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कैंप लगा कर भारी तादात में अल्पसंख्यकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रूमाना सिद्दीक़ी ने बताया कि जिलों से प्राप्त सूचनाओं के तहत पहले दिन ही करीब 50000 अल्पसंख्यकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अभी और भी कैंप लगाए जाएंगे। लखनऊ महानगर में रूमाना सिद्दीक़ी ने हर कैंप में जा कर अल्पसंख्यकों को ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओ ने भी सदस्यता ली। रूमाना सिद्दीक़ी ने दावा किया कि दो दिन के सदस्यता अभियान में लगभग 2 लाख अल्पसंख्यक भाजपा से जोड़े जाएंगे और 25 दिसंबर तक 500000 सदस्यों की संख्या पूर्ण कर ली जाएगी। रूमाना सिद्दीक़ी ने इस अवसर पर कहा कि उनके नेता नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे और उनके कार्यों को देखते हुए मुस्लिम खुल कर भाजपा के साथ जुड़ता जा रहा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]