स्वतंत्र आवाज़
word map

विंदू दारा सिंह व राजपाल यादव की नई भूमिका

'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' 26 सितंबर 2014 को रिलीज़

फिल्म में अपनी भूमिका से काफी खुश हैं विंदू दारा सिंह

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 20 September 2014 12:13:02 PM

vindu dara singh and rajpal yadav

मुंबई। फिल्म 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' 26 सितंबर 2014 को रिलीज़ हो रही है और इसमें दस वर्ष के बाद विंदू दारा सिंह और राजपाल यादव एक साथ नज़र आएंगे। दोनों ने इसके पहले फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में एक साथ काम किया था। इसमें विंदू दारा सिंह भानु नामक भूमिका निभा रहे हैं और राजपाल यादव उनका चेला बने हैं, दोनों एक साथ लड़की की भूमिका भी निभाई है, जिसे देखकर दर्शक पागल हो जाएंगे। विंदू दारा सिंह का कहना है कि वे फिल्म 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' में अपनी भूमिका से काफी खुश हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म दर्शक काफी पसंद करेंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]