स्वतंत्र आवाज़
word map

किलीमंजारो की चोटी पर पहुंची अपर्णा कुमार

पर्वत शिखा पर भारत व उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया

भारतीय पुलिस सेवा उप्र कॉडर की अधिकारी है अपर्णा कुमार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 17 September 2014 02:40:58 PM

aparna kumar ips on kilimanjaro

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कॉडर की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अपर्णा कुमार ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊॅची पर्वत शिखा किलीमंजारो पर पहुंचकर भारत और उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया। यह पर्वत शिखा तंजानिया राष्ट्र में स्थित है, जिसकी ऊॅचाई समुद्र स्तर से 19,341 फिट है। अपर्णा कुमार ने 22 अगस्त 2014 को पर्वतारोहण आरंभ किया था और 30 अगस्त 2014 को प्रात: 6.50 बजे मांउट किलीमंजारो की चोटी पर पहुंच कर पर्वतारोहण का यह गौरव प्राप्त किया।
पर्वतारोहण करने वाली टीम में 7 पर्वतारोही थे, जिनमें तीन अमेरिका, एक कनाडा, दो बुल्गारिया व भारत की अर्पणा कुमार और यूएसए से ही एक गाईड था। इस तरह इन पर्वतारोहियों में चार पुरूष व चार महिलाएं थीं। अर्पणा कुमार की आगामी पर्वत यात्रा इंडोनेशिया के उच्चतम शिखर कार्सटेंज (Carstensz) की है। इस अभियान का व्यय उत्तर प्रदेश शासन वहन करेगा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश आनंद लाल बनर्जी ने अपर्णा कुमार को इस अभियान की सफलता के लिए बधाई दी है और कहा है कि अपर्णा कुमार के इस अभियान से संपूर्ण महिला जगत विशेषकर समग्र महिला पुलिस अधिकारियों को चुनौतीपूर्ण कार्य के लिये प्रेरणा मिलेगी। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]