स्वतंत्र आवाज़
word map

मोबाइल एप्लिकेशन 'अतुल्य भारत' शुरू

पर्यटक यात्रा योजना के बारे में पूछताछ कर सकता है

भारत सरकार की गुणवत्तापूर्ण व विश्वसनीय सेवाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 4 September 2014 03:05:31 PM

incredible india logo

नई दिल्‍ली। केंद्रीय पर्यटन सचिव परवेज दीवान ने एक मोबाइल एप्लिकेशन 'अतुल्य भारत' का शुभारंभ किया। इस एप्लिकेशन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटक, पर्यटन मंत्रालय के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सहायता ले सकेंगे। इन सुविधाओं में पर्यटन मंत्रालय से मान्यता प्राप्त पर्यटक सेवा प्रदाता, स्वीकृत यात्रा संचालक, जोखिम यात्रा संचालक, घरेलू यात्रा संचालक, पर्यटक परिवहन संचालक, यात्रा एजेंट, क्षेत्रीय स्तर के गाइड, संबंधित शहरों, पर्यटक केंद्रों में उपलब्ध अधिसूचित होटल शामिल हैं। यह सारी जानकारियां इस एप्लिकेशन के माध्यम से पर्यटकों को उनके वर्तमान स्थल पर मौजूद मोबाइल फोनों पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पर्यटक भविष्य की किसी अन्य शहर की यात्रा योजना के बारे में भी पूछताछ कर सकता है, इसके अलावा एप्लिकेशन के माध्यम से पर्यटकों की रूचि के स्थलों की भी जानकारी दी जाएगी।
इस मोबाइल एप्लिकेशन को तैयार किया जाना नई सरकार के महत्वपूर्ण सकारात्मक निर्णयों की पहल का एक हिस्सा है और यह खासतौर पर आम लोगों की सुविधा से जुड़ा है। राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) में तैयार यह नवीन एप्लिकेशन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त सेवा प्रदाताओं से सेवा लेने के इच्छुक पर्यटकों की न सिर्फ मदद करेगा, बल्कि उन्हें गुणवत्ता और विश्वसनीय सेवाएं भी प्रदान करेगा। यह एप्लिकेशन सेवा के क्षेत्र में तकनीकी के उपयोग के संदर्भ में पर्यटन मंत्रालय की वचनबद्धता को भी दर्शाता है। अतुल्य भारत मोबाइल एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर पर एंड्रॉयड फोन और आईफोन के लिए उपलब्ध है और यह आगामी सप्ताह में ऐप स्टोर में उपलब्ध होगा। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]