स्वतंत्र आवाज़
word map

गृहमंत्री केरल में राजनीतिक हत्याओं पर सख्‍त

गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री ओमान चांडी से फोन पर बातचीत की

केरल में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज की हत्या पर कार्रवाई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 2 September 2014 08:51:02 PM

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्य में लगातार हो रही राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या के बारे में केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी से फोन पर बातचीत की। राजनाथ सिंह ने केरल में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज की हत्या पर चिंता व्यक्त की और मुख्यमंत्री से राजनीतिक हत्याओं की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने को कहा।
ओमान चांडी ने केंद्रीय गृहमंत्री को सूचित किया कि मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारियों की एक टीम घटना स्थल पर जांच के लिए भेज दी गई थी। ओमान चांडी ने केंद्रीय गृहमंत्री को आश्वस्त किया कि वह केरल में हो रही राजनीतिक हत्याओं के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को राजनीतिक हत्याओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]