स्वतंत्र आवाज़
word map

नेपाल में बाढ़ से भारतीय इलाकों में चौकसी

कैबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन पर की बैठक

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बचाव कार्यों के लिए तैयार

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 16 August 2014 08:51:23 PM

floods

नई दिल्ली। कैबिनेट सचिव अजित सेठ की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में नेपाल में बाढ़ आने की स्थिति में तैयारियों का जायज़ा लिया गया। नेपाल से शुरूआती अनुरोध प्राप्त होने के बाद गोरखपुर में तीन हेलीकाप्टरों को तैनाती के लिए तैयार रखा गया है। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल भी बचाव कार्यों में मदद के लिए तैयार है।
बैठक में उत्तरप्रदेश और बिहार में बाढ़ की स्थिति और उत्तराखंड में हाल ही में हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं की भी राज्य सरकारों के साथ समीक्षा की गई। बिहार में बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिलों के लिए एनडीआरएफ दलों को रवाना कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
असम में भी बारपेटा जिले के बेकी रोड पुल पर बेकी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शुक्रवार शाम 6 बजे बेकी नदी का जल स्तर 45.71 मीटर था और इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। नदी का फिलहाल जल स्तर खतरे के निशान 45.01 मीटर से 0.61 मीटर अधिक है। चार अगस्त 2000 को दर्ज किए गए खतरे के निशान 46.2 मीटर से यह 0.49 मीटर कम है। बिहार में भी पटना में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]