स्वतंत्र आवाज़
word map

पाक की भारतीय चौकियों पर फिर गोलीबारी

पाकिस्तान कर रहा लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन

भारतीय सैनिकों की भी साहसपूर्ण जवाबी कार्रवाई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 14 August 2014 08:05:28 PM

pak firing again on indian posts

जम्मू। पाकिस्तान का संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी है। उसने छठवीं बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से कल रात लगभग 9 बजे पुंछ जिले के हमीरपुर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर बनी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने उतनी ही क्षमता वाले हथियारों से जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर की यह गोलीबारी अंतिम रिपोर्ट आने तक जारी रही। इस गोलीबारी में किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है, यह पिछले पांच दिनों में किया गया संघर्ष विराम का छठां उल्लंघन है। तेरह अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों और स्वचलित हथियारों से पुंछ जिले के भीमबेर गली क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की थी, इसमें एक जवान घायल हो गया था।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]