स्वतंत्र आवाज़
word map

संजीव गुप्ता को इंडिया एसएमई फोरम अवार्ड

बिज़नेस में विशिष्ट योगदान करने वाले लोगों का सम्मान

ग्लोबल एडवर्टाइज़र की खासियत है उसकी प्लॉनिंग टीम

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 13 August 2014 07:57:13 PM

sanjeev gupta

मुंबई। इंडिया एसएमई फोरम ने विभिन्न बिज़नेस में विशिष्ट योगदान करने वाले सौ लोगों का सम्मान करने के लिए मुंबई के अंधेरी (ईस्ट) में ऑय टीसी मराठा होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को इंडिया एसएमई फोरम अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और यूनियन मिनिस्टर ऑफ़ माइक्रो एंड स्माल इंटरप्राइजेज कलराज मिश्र भी शामिल थे।
ग्लोबल एडवर्टाइज़र को अभी तक अठारह वर्षों में साढ़े तीन सौ से ज्यादा अवार्ड मिल चुके हैं और उसने एक लाख से ज्यादा लोगों को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं और सभी लोग इनकी सेवा से काफी प्रभावित हैं। अपनी मेहनत और लगन के कारण ग्लोबल एडवर्टाइज़र आज सफलता के शिखर पर है। ग्लोबल एडवर्टाइज़र की खासियत उनकी प्लॉनिंग टीम है, जो कि प्लॉन करती है कि कौन से प्रोडक्ट की होर्डिंग कहां लगाने से लोगों को फायदा होगा। ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता हर बिज़नेस के लोगों में एक ब्रांड माने जाते हैं। संजीव गुप्ता ने इंडिया एसएमई फोरम अवार्ड से सम्मानित होने के बाद उनसे जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया, उनका मानना है कि उनकी ही वजह से आज वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]