स्वतंत्र आवाज़
word map

लखनऊ में कांग्रेस का सदस्यता अभियान

डॉ निर्मल खत्री ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया

आम जनता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहती है-निर्मल खत्री

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 13 August 2014 05:54:50 PM

dr. nirmal khatri and rita bahuguna joshi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने सदस्यता अभियान को और अधिक गति से चलाए जाने के लिए आम्रपाली चौराहा इंदिरानगर लखनऊ में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रमेश श्रीवास्तव के संयोजन में लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस सदस्यता अभियान कैंप का शुभारंभ किया। कांग्रेस सदस्यता कैंप का उद्घाटन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक सदस्य हमारे परिवार का सदस्य है और परिवार के प्रत्येक व्यक्ति का पूरी तत्परता और लगन से कांग्रेस के सदस्यता अभियान में शामिल होकर अधिक से अधिक लोगों को वास्तविक सदस्यता दिलाना ही कांग्रेस सदस्यता अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कैंप में उमड़ी भारी भीड़ से यह साबित हो रहा है कि आज का मतदाता बूथ की स्थिति को देखकर ही अपना फैसला लेता है और आम जनता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहती है, हम सबको इस सदस्यता अभियान को बड़े स्तर पर जारी रखकर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलानी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं का सपना दिखाने वाली फिरकापरस्त ताकतों को कांग्रेस सदस्यता अभियान से मुंहतोड़ जवाब देना है और बूथ स्तर पर कांग्रेस के सदस्य बनाकर आगामी उपचुनावों में कांग्रेस का झंडा बुलंद करना है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता परवेज अहमद खान ने बताया कि कांग्रेस सदस्यता अभियान कैंप के शुभारंभ के मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री डॉ अम्मार रिज़वी, पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेयी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, प्रमोद सिंह, रमेश श्रीवास्तव, हनुमान त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय बहादुर, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव 'त्यागी', मारूफ खान, श्यामलाल पुजारी, नरेश बाल्मीकि, सत्यदेव सिंह, विनोद मिश्र, कमाल याकूब, नूतन बाजपेयी, शबनम पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, मनु सिंह, सुनीता रावत, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप कनौजिया पार्षद, रामगोपाल सिंह, योगेंद्र सिंह नेगी, पवन श्रीवास्तव, अनंता तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]