स्वतंत्र आवाज़
word map

सेनाध्यक्ष ने जयपुर यात्रा में की सेना की प्रशंसा

सेनाध्यक्ष ने सेना की समृद्ध परंपराओं और मूल्यों पर जोर दिया

देश के बाहरी और आंतरिक सुरक्षा वातावरण पर भी चर्चा की

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 26 June 2014 02:47:07 PM

general bikram singh

जयपुर। सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह सेंट्रल आर्मी वाईफ्स वैलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूयडब्ल्यूए) की अध्यक्ष बबल्स सिंह के साथ 22 और 23 जून 2014 को दक्षिण-पश्चिम कमान मुख्यालय जयपुर पहुंचे। जनरल बिक्रम सिंह की अगवानी दक्षिण-पश्चिम कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेट जनरल अरूण कुमार साहनी तथा रीजनल एडब्ल्यूडब्ल्यूए दक्षिण-पश्चिम कमान की अध्यक्ष विनीता साहनी ने की।
सेनाध्यक्ष ने इस यात्रा में कमान के सभी अधिकारियों को संबोधित किया। जयपुर में 400 अधिकारी मौजूद थे तथा अन्य अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया गया। सेनाध्यक्ष ने विदेशी सेना के साथ काम करने सहित विभिन्न अभ्यासों में पेशेवर दक्षता दिखाने के लिए अधिकारियों की सराहना की। जनरल बिक्रम सिंह ने वर्तमान बाहरी और आंतरिक सुरक्षा वातावरण की चर्चा की और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के प्रयासों पर बल दिया। जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि संचालन संबंधी तैयारियों तथा दक्षता के लिए सेना में बदलाव और उसका आधुनिकीकरण पूर्व शर्त है। आधुनिकीकरण में अत्याधुनिक उपकरण शामिल करना तथा नेटवर्क केंद्रों का विकास करना शामिल है। उन्होंने सेना की समृद्ध परंपराओं और मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि सेना को प्रतिबद्ध होना चाहिए।
जनरल बिक्रम सिंह ने पूर्व सैनिकों को अपना विस्तारित परिवार बताते हुए कहा कि उनकी देखभाल करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। उन्होंने इस दिशा में सप्त शक्ति कमान के प्रयासों की सराहना की। वह 61 कैवलरी भी गए। सेंट्रल एडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष बबल्स सिंह ने सप्त शक्ति कमान के परिवारजनों से बातचीत की। उन्होंने एडब्ल्यूडब्ल्यूए के जरिए लागू की जा रही कल्याण योजनाओं में सप्त शक्ति कमान के प्रयासों की सराहना की और सभी परिवारों को शुभकामनाएं दीं। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]