स्वतंत्र आवाज़
word map

राज्यपाल अज़ीज़ कुरैशी को यूपी का भी प्रभार

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई

बीएल जोशी के त्यागपत्र देने के बाद रिक्त हो गया था यह पद

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 24 June 2014 07:55:10 PM

governor of up dr. aziz qureshi oath

लखनऊ। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ अजीज कुरैशी ने राजभवन के गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। यह पद बीएल जोशी के त्याग-पत्र के बाद रिक्त हो गया था। डॉ अजीज कुरैशी को मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ अज़ीज़ कुरैशी को उत्तरप्रदेश का यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आलोक रंजन ने किया और भारत के राष्ट्रपति के पत्र को पढ़ा। शपथ लेने के बाद डॉ अजीज कुरैशी ने राजभवन के लॉन में सेना के 'गार्ड आफ आनर' का निरीक्षण किया। शपथ समारोह में विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री आजम खां एवं मंत्रिमंडल के सदस्य, लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा, पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सेना एवं पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। समारोह में राज्यपाल डॉ अजीज कुरैशी की माताजी बिलकिस फातिमा तथा अन्य पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]