स्वतंत्र आवाज़
word map

अभिनव बाजपेयी भाजयुमो के प्रदेश सह-संयोजक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 18 March 2014 05:21:23 PM

abhinv bajpai

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अमित श्रीवास्तव ने अभिनव बाजपेयी १२३/४९४ फजलगंज कानपुर को भाजयुमो के आईटी प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक पद पर मनोनीत किया है। डॉ अमित श्रीवास्तव ने अभिनव बाजपेयी से आशा व्यक्त की है कि वे भाजपा युवा मोर्चा की नीतियों और सिद्धांतों को आईटी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे। अभिनव बाजपेयी एक युवा एवं प्रतिभाशाली हैं, आईटी के अच्छे जानकार हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर महानगर ने अभिनव बाजपेयी को सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ का प्रदेश संह-संयोजक मनोनीत किये जाने पर बधाई दी है।
ज्ञातव्य है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में इस समय दो आईटी सेल कार्य कर रहे है, जिनमें मुख्य रूप से भाजपा आईटी सेल है, जिसका मुख्यालय भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में स्थित है, जिसके प्रदेश अध्यक्ष करूणेश हैं। भाजपा का आईटी सेल भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैलियों में काफी सक्रिय रहा है और सोशल मीडिया पर भाजपा का धुआंधार प्रचार करता आ र‌हा है। देखा जाए तो राजनीतिक दलों में भाजपा का सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा प्रभाव और प्रचार है। ध्यान रहे कि देश का युवा वर्ग अपने विचारों के आदान-प्रदान के लिए सोशल मीडिया का सर्वाधिक उपयोग कर रहा है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]