स्वतंत्र आवाज़
word map

उत्कृष्ट विदेश सेवा के लिए सिबी जॉर्ज सम्मानित

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 7 March 2014 02:41:03 PM

sk singh excellence award to sibi george

नई दिल्‍ली। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कल यहां एक समारोह में भारतीय विदेश सेवा (1993 बैच) के अधिकारी सिबी जॉर्ज को उत्कृष्ट विदेश सेवा के लिए तीसरे एसके सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने सिबी जॉर्ज को बधाई देते हुए कहा कि सऊदी अरब में भारत के नागरिकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जिसे देखते हुए सिबी जॉर्ज की श्रेष्ठ सेवाएं और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं।
हामिद अंसारी ने कहा कि एसके सिंह भारत के एक उत्कृष्ट राजनयिक थे। उन्होंने एसके सिंह की समृद्ध विरासत को जीवंत रखने और इस पुरस्कार के गठन के लिए एसके सिंह स्मारक न्यास और मंजू सिंह की सराहना की। अंसारी ने कहा कि एक सफल राजनयिक वही व्यक्ति कहलाता है, जो अपने निर्धारित कार्य को पूरे विवेक और अदृश्यता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम देता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]