स्वतंत्र आवाज़
word map

विहिंप उपाध्यक्ष सरदार उजागर सिंह नहीं रहे

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 15 January 2014 03:52:03 AM

sardar ujagar singh

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिंप) दिल्ली के उपाध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी सरदार उजागर सिंह का मंगलवार को राजधानी में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उजागर सिंह के परिवार में उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। विहिंपदिल्ली के मीडिया प्रमुख विनोद बंसल ने बताया कि सरदार उजागर सिंह ने दिल्ली के पीतमपुरा स्थित अपने आवास में कल दोपहर लगभग दो बजे अंतिम सांस ली। उजागर सिंह लगभग आठ वर्ष से विहिंप के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय सिख संगत, शिरोमणि अकाली दल व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित अनेक धार्मिक व सामाजिक संगठनों में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सायं पंजाबी बाग स्थित शमशान घाट पर किया गया। उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने वालों और भाव-भीनी श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से विहिंप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंहल, केंद्रीय मंत्री महावीर प्रसाद, प्रांत अध्यक्ष स्वदेश पाल गुप्ता, महामंत्री रामकृष्ण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सत्येंद्र मोहन, अशोक कुमार सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]