स्वतंत्र आवाज़
word map

लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल की शुभकामनाएं

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 14 January 2014 11:56:55 PM

नई दिल्‍ली। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि ये त्यौहार सभी के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। उन्होंने कहा कि ये पर्व फसलों की होने वाली कटाई से जुड़ी खुशियों और समृद्धि के प्रतीक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये त्यौहार शांति और सद्भाव के साथ हमें एक राष्ट्र के रूप में जोड़े रखने में मदद करेंगे। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि ये पर्व देश की प्रगति में सहायक होंगे तथा देश के समग्र विकास के लिए काम करने के लिए हमें प्रेरित करेंगे। उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने मकर संक्रांति और पोंगल के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाओं में कहा कि मकर संक्रांति और पोंगल त्यौहार देशभर में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। ये त्यौहार फसल कटाई की शुरूआत के प्रतीक हैं। ये पर्व सभी के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि लेकर आएं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]