स्वतंत्र आवाज़
word map

एक ही दिन जन्में सदस्यों का जन्मदिन मनाया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 6 January 2014 11:56:51 PM

happy birthday

इंदौर। भाषायी एकता की साहित्यिक संस्था हिंदी परिवार ने एक जनवरी को जन्मे अपने छह सदस्यों का हिंदी परिवार कार्यालय पर उत्साहपूर्वक शाल और श्रीफल से सम्मानित कर जन्मोत्सव मनाया। परिवार के सदस्य डॉ राजा राम गुप्ता का ७५वां, सदाशिव कौतुक का ६६वां, त्रिलोक चंद जैन का ६५वां, रामचंद्र दवे का ६४वां डॉ नंदलाल भारती का ५१वां और सुशील कुमार शिंदे का ४२वां जन्म दिवस मनाया गया। संस्‍था के अध्यक्ष हरेराम वाजपेयी ने सदस्यों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सचिव प्रदीप नवीन, अरविंद ओझा, मोहनलाल सोनी, हर मोहन नेमा तथा अभिप्राय वाजपेयी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर आलोक वाजपेयी, पंडित वीरेंद्र शर्मा, सपना वाजपेयी, जितेंद्र चौहान, पद्मजा वाजपेयी, ओम तिवारी, अभ्युदय वाजपेयी, आरडी माहोर, विनोद शर्मा, व्यासजी, कोठारीजी, कविता तिवारी आदि उपस्थित थे। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]