स्वतंत्र आवाज़
word map

पर्यटन का 'अतुल्‍य भारत प्रचार कलैंडर' जारी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 2 January 2014 04:32:40 AM

incredible india promotional calendar

नई दिल्‍ली। पर्यटन मंत्रालय ने कल ‘अतुल्‍य भारत प्रचार कलैंडर 2014’ जारी किया। राजधानी में हुए एक समारोह के दौरान पर्यटन मंत्री परवेज़ दीवान ने 24 फोटोग्राफ वाले दोतरफा कागज के इस कलैंडर को जारी किया। परवेज़ दीवान ने कहा कि इसमें सभी राज्‍यों को कवर किया गया है और उचित क्षेत्रीय संतुलन रखा गया है। सभी उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों को इसमें प्रतिनिधित्‍व दिया गया है। परवेज़ दीवान ने कहा कि इसमें पेश की गई समृद्ध विविधता और व्‍यापक गंतव्‍य क्षेत्रों को दर्शाया गया है।
पर्यटन कलैंडर को डिजिटल रूप में भी जारी किया गया है, जिसको मंत्रालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। पर्यटन सचिव ने अतुल्‍य भारत वेबसाइट में मंत्रालय के सुधार प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि मुद्रण के लिए तैयार सामान भी वेबसाइट पर उपलब्‍ध है, जो कि पर्यटन उद्योग के पेशेवरों को ब्रोशर बनाने और अन्‍य प्रचार साम्रगी तैयार करने की सुविधा देगा। हिंदी के अतिरिक्‍त यह जानकारी अंग्रेजी, अरबी, चीनी, रूसी, स्‍पेनी, फ्रेंच, कोरियाई, जापानी, पुर्तगाली, इटेलियन और जर्मन सहित दस भाषाओं में उपलब्‍ध कराई जाएगी। दीवान ने इस तथ्‍य पर भी रोशनी डाली कि यह सूचना डोल्‍बी साउंड में 15 साउंड एंड लाइट शो के माध्‍यम से उपलब्‍ध कराई जायेगी, जो कि पूरी दुनिया में अपनी तरह से पहली बार होगा। 

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]