स्वतंत्र आवाज़
word map

अखिल भारतीय अंतर मीडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 11 December 2013 07:45:18 PM

secretary, ministry of information and broadcasting,bimal julka inaugurating

नई दिल्‍ली। सूचना प्रसारण सचिव बिमल जुल्‍का ने कल पहले अखिल भारतीय अंतर मीडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल का इंसान के व्यक्तित्व के विकास में एक अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि मीडिया इकाइयों में प्रतिभा और संसाधनों के एकीकरण से संगठन में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल सकता है। इससे मीडिया इकाइयों की अहमियत में इजाफा होता है।
यह टूर्नामेंट नई दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 11 दिसंबर से 14 दिसंबर 2013 तक चलेगा। इसमें पांच विभिन्न वर्ग-मेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, विमेंस सिंगल्स, विमेंस डबल्स और मिक्‍स्ड डबल्स हैं। इसमें सूचना प्रसारण मंत्रालय के देश के विभिन्न भागों में मीडिया इकाई के लगभग 150 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट का आयोजन किसी भी संगठन और इसके कर्मचारियों के लिए खेल से मिलने वाले लाभ को ध्यान में रखकर किया गया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]