स्वतंत्र आवाज़
word map

कंपनी कानून बोर्ड में लोक अदालत की शुरूआत

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 11 December 2013 06:34:30 PM

मुंबई। छोटे निवेशकों की कठिनाइयों को दूर करने और कंपनी कानून बोर्ड में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए मुंबई में 7 दिसंबर 2013 को कंपनी कानून बोर्ड की मुंबई पीठ में अब तक की सबसे पहली "लोक अदालत" का आयोजन किया गया। कंपनी कानून बोर्ड के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डीआर देशमुख की कंपनी कानून बोर्ड में लोक अदालत आयोजित करने की पहल को सदस्य एके त्रिपाठी ने सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया। इस संयुक्त प्रयास के माध्यम से कंपनी अधिनियम, 1956 की धारा 58ए (9) के अधीन 203 मामलों का निपटारा किया गया, जिसमें विभिन्न कंपनियों और निवेशकों ने अपनी सहमति दी। लोक अदालत में अधिवक्ताओं, कंपनी सचिवों और चार्टर्ड एकाउंटेंटों ने भाग लिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]