स्वतंत्र आवाज़
word map

टीओआइ के मोमेन्‍टस टाइम्‍स का विमोचन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 11 November 2013 08:59:58 AM

mohammad hamid ansari

नई दिल्‍ली। उपराष्‍ट्रपति एम हामिद अंसारी ने आज यहां एक समारोह में टाइम्‍स ऑफ इंडिया के 175 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य पर मोमेन्‍टस टाइम्‍स शीर्षक की एक पुस्‍तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि यह पुस्‍तक एक उमदा संग्रह है, इसमें इतिहास के चुने हुए हिस्‍सों की तीक्ष्‍ण झलक है तथा इसमें लाभदायक पठन सामग्री है। उन्‍होंने इस बेशकीमती प्रयास के लिए टाइम्‍स ऑफ इंडिया को बधाई दी।
उपराष्‍ट्रपति ने इस अवसर पर टाइम्‍स ऑफ इंडिया ग्रुप की टीम के साथ बातचीत भी की। पुस्‍तक में टाइम्‍स ऑफ इं‍डिया की नजरों में 1838 से लेकर अब तक की 175 युगांतकारी घटनाओं को शामिल किया गया है। इसमें शामिल पुरानी घटनाएं अचंभे में डाल देती हैं और पता चलता है कि इतने वर्षों में हमारे देश में कितने प्रभावशाली तरीके से बदलाव आया है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]