स्वतंत्र आवाज़
word map

हिंदी ब्लॉगर दंपति का नेपाल में सम्मान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 21 September 2013 08:55:17 AM

kk yadav and his wife honored in nepal

काठमांडू। इंटरनेट पर हिंदी के प्रचार-प्रसार और ब्लॉगिंग के लिए प्रयाग के युगल ब्लॉगर दंपति कृष्ण कुमार यादव और आकांक्षा यादव को काठमांडू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन में क्रमश: 'परिकल्पना साहित्य सम्मान' एवं 'परिकल्पना ब्लॉग विभूषण' से सम्मानित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल के राष्ट्रपति डॉ राम बरन यादव को आना था, किंतु वे नहीं आ सके और उनकी अनुपस्थिति में नेपाल संविधान सभा के अध्यक्ष अर्जुन नरसिंह केसी ने पुरस्कार वितरण किया।
कृष्ण कुमार यादव दंपति सहित देश-विदेश के हिंदी, नेपाली, भोजपुरी, अवधी, छत्तीसगढ़ी, मैथिली आदि भाषाओं के ब्लॉगर्स को भी सम्मानित किया गया। परिकल्पना समूह का यहसमारोह 13-15 सितंबर के मध्य काठमांडू के लेखनाथ साहित्य सदन, सोरहखुटे सभागार में हुआ। इस अवसर पर 'न्यू मीडिया के सामाजिक सरोकार' सत्र में प्रमुख वक्ता के रूप में कृष्ण कुमार यादव ने न्यू मीडिया व ब्लॉगिंग और इसके सामाजिक प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। 'साहित्य में ब्लॉगिंग की भूमिका' पर आकांक्षा यादव ने प्रकाश डाला।
कृष्ण कुमार यादव भारतीय डाक सेवा के अधिकारी हैं और इस समय इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं पद पर पदस्थापित हैं। कृष्ण कुमार यादव एवं उनकी पत्नी आकांक्षा यादव लंबे समय से ब्लॉग और न्यू मीडिया के माध्यम से हिंदी साहित्य एवं विविध विधाओं में अपनी रचनाधर्मिता की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। इन्होंने विभिन्न विषयों पर अनेक पुस्तकें लिखी हैं। इनकी पृष्ठभूमि भी साहित्य लेखन की है। सम्मेलन में बाल ब्लॉगर के रूप में गर्ल्स हाई स्कूल इलाहाबाद की कक्षा 1 की छात्रा अक्षिता ने भी भाग लिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]