स्वतंत्र आवाज़
word map

कर्नाटक में चावकी कीट पालन में बढ़ोत्‍तरी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 4 July 2013 11:10:01 AM

kavuru dambasiva rao visiting the chawki rearing centre

रामनगर / कर्नाटक। केंद्रीय वस्त्र मंत्री डॉ के संबिसिव राव ने आज कर्नाटक के रामनगर जिले में चावकी कीट पालन केंद्र का दौरा किया और सिल्क उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिन तकनीकों का प्रयोग किया जाता है, उनके बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र के किसानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ केंद्र सिल्क उद्योग को भी बढ़ावा दे रहा है। चावकी कीट पालन केंद्र में कार्यरत लोगों से उन्होंने बातचीत की और इस बात की जानकारी ली कि इस उद्योग में युवा वर्ग कितनी रूची ले रहा है और किसानों की कितनी आमदनी हो रही है।
चावकी कीट पालन केंद्र के मालिक श्री सदाशिव ने अपने केंद्र की गतिविधियों के बारे में वस्त्र मंत्री डॉ राव के साथ-साथ मोनिका गर्ग, संयुक्त सचिव (सिल्क) वस्त्र मंत्रालय, इशिता रॉय, सदस्य सचिव, केंद्रीय सिल्क बोर्ड, बंगलूरू और केंद्रीय सिल्क बोर्ड तथा कर्नाटक के सेरीकल्चर विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1994 में जब व्यवसायिक स्तर पर चावकी कीट से सिल्क तैयार करना आकर्षक नहीं माना जाता था। उस समय उन्होंने चावकी कीट पालन की वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर उद्यमियों के लिए अपने केंद्र को अनुकरणीय केंद्र बनाया। इस समय उनका केंद्र 20 हजार किसानों को अच्छी आमदनी दिला रहा है। अंबरीश द्वारा नवीनतम तकनीकी की सहायता से चलाये जाने वाले एक दूसरे रेशम के कीट पालन केंद्र में भी वस्त्र मंत्री गये और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]