स्वतंत्र आवाज़
word map

कोच्चि से गोवा तक समुद्री नौकायन दौड़

पांच दिन की समुद्री नौकायन दौड़ 24 अक्टूबर से शुरू

समुद्री नौकायन अत्यधिक मुश्किल और रोमांचक खेल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 23 October 2021 02:00:37 PM

sea sailing race from kochi to goa

कोच्चि/ गोवा। भारतीय नौसेना इंडियन नेवल सेलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव की स्मारक गतिविधियों के तहत कोच्चि से गोवा तक ऑफशोर सेलिंग रेगाटा का आयोजन कर रही है, जिसमें छह इंडियन नेवल सेलिंग वीसल्स महादेई, तारिणी, बुलबुल, नीलकंठ, कदलपुरा और हरियाल भाग लेंगे। पांच दिन की समुद्री नौकायन दौड़ 24 अक्टूबर 2021 को शुरू होगी और इसमें नौसेना बेस कोच्चि के शुरुआती बिंदु से गोवा के बीच की लगभग 360 एनएम की दूरी तय की जाएगी। इसका उद्देश्य भाग लेने वाले चालक दलों केलिए रोमांचक गतिविधियों और समुद्री नौकायन को बढ़ावा देना है।
छह आईएनएसवी-चार 40 फुटर और दो 56 फुटर में से हरेक को नौसेना की तीन कमानों, एएनसी और आईएचक्यू एमओडी से छह नौसेना के कर्मचारी संचालित करेंगे। याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध सिविलियन क्लब के समुद्री याच भी इसमें भाग लेंगे। इसको आईएनएस मांडवी गोवा में एचक्यूएसएनसी और भारतीय नौसेना की ओसीन सेलिंग नोड आयोजित कर रहा है। प्रतिभागी इसके लिए पिछले एक महीने से अभ्यास कर रहे हैं और अपने कौशल में सुधार केलिए उन्होंने एक कैप्सूल कोर्स भी किया है। भारतीय नौसेना के प्रतिभागियों में कैप्टन विपुल महर्षि, कैप्टन अतुल सिन्हा, लेफ्टिनेंट कमांडर के पेडनेकर, लेफ्टिनेंट कमांडर पायल गुप्ता आदि शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं और विभिन्न कमानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
समुद्री नौकायन दौड़ में भाग ले रहे दो 56 फुटर पहले ही वैश्विक जलयात्रा में भाग लेकर भारतीय नौसेना में इतिहास रच चुके हैं। महादेई ने 2010 में कैप्टन दिलीप डोन्डे और 2013 में कमांडर अभिलाष टोमी केसाथ एकल वैश्विक जलयात्रा सागर परिक्रमा की थी। इन्होंने 2011, 2014 और 2017 में केप टाउन से रियो डि जेनेरियो दौड़ में भी भाग लिया है। तारिणी की महिला चालक दलों ने वैश्विक जलयात्रा ‘नाविका सागर परिक्रमा’ की है। ओएसएन के पास भारतीय नौसेना की समुद्री नौकायन याच है और समुद्री नौकायन का अनुभव रखनेवाले स्वयंसेवकों में से चालक दल का चयन किया गया है।
नौकायन दौड़ अत्यधिक मुश्किल और एक रोमांचक खेल है। भारतीय नौसेना इससे नौवहन, संचार, इंजन और जहाज पर मशीनरी के तकनीकी संचालन, इनमारसैट उपकरण के संचालन, रसद योजना आदि आवश्यक नाविक कौशल और साहस को बढ़ावा देती है। सागर परिक्रमा और केप टाउन से रियो डि जेनेरियो दौड़, आईओएनएस नौकायन आदि अभियानों में भाग लेकर दुनियाभर में अपने साहसपूर्ण प्रदर्शन से भारतीय नौसेना ने अपनी क्षमता को निखारा है। नौकायन दौड़ को 24 अक्टूबर को एफओसी-इन-सी (साउथ) कोच्चि से हरी झंडी दिखाएंगे। दौड़ का समापन समारोह 29 अक्टूबर 2021 को होगा, जिसकी अध्यक्षता कमांडेंट नेवल वार कॉलेज गोवा करेंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]