स्वतंत्र आवाज़
word map

वैश्विक खेलों में महिला एथलीटों का उम्दा प्रदर्शन

नई दिल्ली में महिलाओं के लिए फिट इंडिया वॉकथॉन का आयोजन

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 9 March 2021 03:09:14 PM

union sports minister kiren rijiju flagged off walkathon

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में महिलाओं के लिए फिट इंडिया वॉकथॉन का आयोजन किया। दो किलोमीटर के इस आयोजन को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक खेल आयोजनों में भारतीय महिलाओं के उम्दा प्रदर्शन को देखकर वे बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारतीय महिलाएं बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं, यद्यपि हम सभी को बराबर सुविधाएं और एक समान मंच उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन जब हमारी महिला एथलीट उम्दा प्रदर्शन करती हैं तो मुझे बेहद प्रसन्नता होती है।
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारा यह सपना है कि देश की बेटियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अच्छा प्रदर्शन करें एवं देश का नाम रोशन करें। इस वॉकथॉन का नेतृत्व युवा मामले सचिव उषा शर्मा और फिट इंडिया मिशन की निदेशक एकता विश्नोई ने किया। इसी तरह के वॉकथॉन संपूर्ण भारत के 1000 स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में इसमें नेहरू युवा केंद्र संगठन के 500 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती भी मनाई।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]