स्वतंत्र आवाज़
word map

पद्म सम्मान के लिए 15 सितंबर तक नामांकन

सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण पद्म भूषण पद्मश्री

भारत की असाधारण विभूतियों से आवेदन का आह्वान

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 2 July 2020 06:07:05 PM

padma awards

नई दिल्‍ली। भारतीय गणतंत्र दिवस-2021 पर दिए जाने वाले पद्म सम्मान के लिए ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2020 है। नामांकन की शुरुआत 1 मई 2020 को हो चुकी है। गौरतलब है कि ये पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं, जो वर्ष 1954 में स्थापित किए गए थे। इनकी घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाती है। यह सम्मान 'काम में विशिष्टता' की पहचान करने का प्रयास करता है, यह कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों एवं विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।
भारत के पद्म सम्मान के लिए व्यवसाय, स्थिति या लिंग आदि बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्ति पात्र हैं। सरकारी कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, डॉक्टर और वैज्ञानिक इनके पात्र नहीं हैं। भारत सरकार पद्म सम्मान को 'लोगों का पद्म' के रूपमें तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे स्वनामांकन सहित नामांकन भेजें। नामांकन में वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिएं, जिसमें स्पष्ट रूपसे प्रतिष्ठित व्यक्ति की असाधारण उपलब्धियां, सेवा, संबंधित क्षेत्र, अनुशासन तथा उसकी या उसके लिए अधिकतम 800 शब्दों में अनुशंसित उद्धरण शामिल हों।
गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों, भारतरत्न और पद्म विभूषण धारकों, उत्कृष्ट संस्थानों से उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने की दिशा में पूर्ण प्रयास करने को कहा है, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजनों और समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा में में हो तथा उन्होंने नामांकन करने का अनुरोध किया है। पद्म सम्मान के लिए नामांकन केवल ऑनलाइन और https://padmaawards.gov.in पोर्टल पर ही प्राप्त किए जा रहे हैं। इस संबंध में और विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट www.mha.gov.in पर शीर्षक ‘पुरस्कार एवं पदक’ के अंतर्गत उपलब्ध हैं। इससे संबंधित नियम और कानून वेबसाइट के लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्ध हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]