स्वतंत्र आवाज़
word map

अग्नि 2 मिसाइल ने परीक्षण में लगाया सटीक निशाना

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Sunday 07 April 2013 10:01:38 AM

agni 2 missile

भुवनेश्‍वर। भारत की अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण सफल रहा है। अग्नि 2 ने परीक्षण में लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। यह मिसाइल 1700 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम पाई गई, यह ठोस ईंधन से चलती है। मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के तट से किया गया और इसने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। अग्नि 2 मिसाइल अत्याधुनिक उच्च सटीक निशाना लगाने में सक्षम उपकरणों से लैस है। मिसाइल का परीक्षण सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]